खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही 10 किलो छेना मिठाई और 18 किलो रंगीन चीनी की मिठाई नष्ट कराई गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के निर्देश पर त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को चोपन बाजार स्थित मिठाई की दुकान से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना, खीरकदम मिठाई का एक नमूना और खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का एक नमूना लिया गया।
रेणुकूट बाजार स्थित मिठाई की दुकान से खीर कदम मिठाई का एक नमूना तथा एक अन्य दुकान से खाद्य पदार्थ कलाकंद का एक नमूना लिया गया। इसके साथ ही खाद्य पदार्थ छेना की मिठाई जो करीब 10 किलो थी, उसको नष्ट कराया गया।
वहीं रोड किनारे चीनी की गहरी रंगीन मिठाई जो 18 किलो थी, उसे मौके पर नष्ट कराया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद, बीएस मंगलमूर्ति, सूर्यलाल, अजय कुमार वर्मा शामिल रहे।