फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु, पुलिस ने 8 घंटे बाद ढूंढा

विज्ञापन
विजयगढ़ किला रोड पर रात में जंगल में भटकते मिले जायरीन।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित विजयगढ़ किला के जंगल में सोमवार की रात 10 श्रद्धालु रास्ता भटक गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु वाराणसी, मिर्जापुर से दर्शन-पूजन के लिए यहां आए थे। सूचना के बाद पुलिस ने घने जंगलों में करीब आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

वाराणसी, मिर्जापुर के अलग-अलग स्थानों से कुछ श्रद्धालु विजयगढ़ दुर्ग स्थित मजार पर दर्शन के लिए आए थे। उन्हें किले पर ही देर शाम हो गई। किले के पीछे जंगल के रास्ते से लौटते समय वह रास्ता भटक गए। काफी देर तक उन्होंने जंगल से बाहर आने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। मोबाइल नेटवर्क न होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी। जंगल में वन्य जीवों की मौजूदगी से सभी सहमे रहे। इस बीच किसी ने रात 8.20 बजे पीआरवी पर घटना की सूचना दी। तत्काल थाना रामपुर बरकोनिया एसओ विनोद कुमार यादव और पीआरवी टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कॉलर का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस टीम को घने जंगल में टॉर्च, सीटी और लाउड हेलर के सहारे तलाश करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इनमें मिर्जापुर के अदलहाट निवासी नेहाल अख्तर (39), पत्नी राबिया बेगम (30), पुत्री रुकसार (7), छोटा मिर्जापुर निवासी फैज (14), मेहकन निशा (55), वाराणसी के सिंधोरा निवासी हनीफ (45), शाहिद (15), समीर (16), सानिया (16), नसीमा खातून (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें