फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.35 लाख बच्चों को पिलाई दवा

Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
बच्चे को पिलाई जा रही पोलियारोधी दवा
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में स्थित सीएमओ कार्यालय में रविवार को मुख्य अतिथि सीडीओ महेंद्र सिंह ने एक नवजात को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो महाभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले में 1085 बूथों पर तीन लाख 40 हजार के सापेक्ष करीब करीब एक लाख 35 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई ।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि महाभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मी ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को खुराक पिलाएं। नवागत सीएमओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि डोर-टू डोर जाकर स्वास्थ्यकर्मी छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगे। पल्स पोलियो महाभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के क्रियाकलापों की मानिटरिंग डिप्टी सीएमओ डा. वीेके अग्रवाल करेंगे। कहा कि  लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें