फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या करने का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। बंजरिया गांव निवासी राजीव मिश्रा (52) का शव बुधवार सुबह गांव की उत्तर दिशा में लगे बांसों के बीच फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राजीव अपने घर के बाहर छप्पर डालकर अकेले सोते थे। मंगलवार रात में वह परिजनों से मिलकर सोने गए थे। सुबह वह बिस्तर पर नहीं मिले तलाश करने पर उनका शव बांस के बीच फंदे से लटकता मिला।
परिजनों के अनुसार राजीव का रास्ते को लेकर गांव में ही कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष ने विवाद के चलते एक शिकायती पत्र डीएम कार्यालय में भी दिया था। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ नागेंद्र ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें