हरगांव। कल्याणपुर गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ कल्लू (31) का शव बुधवार को गांव के आगे टिल्ला जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार शाम नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से उनकी मौत हुई।
मंगलवार शाम को घर से जाने के बाद देर रात तक पंकज वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस और सीओ सदर नेहा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। बुधवार सुबह पीएसी की विशेष गोताखोर टीम ने दमकल विभाग की टीम के साथ मिलकर तलाश अभियान चलाया। टीम को तालाब में युवक का शव उतराता मिला जिसे बाहर निकाल लिया गया।
सीओ नेहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)