फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। खेत की तरफ गए एक युवक की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर सरकारी स्कूल के सामने पड़ा मिला। सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। युवक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के परसेहरा गांव निवासी प्रमोद कुमार (40) पुत्र हीरालाल बीती देर रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद खेत गया था।
वहां आवारा जानवरों से धान की फसल बचाने के लिए गया था। काफी देर होने पर भी वह लौट कर नहीं आया। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
सुबह लोग खेतों की ओर गए तो प्रमोद का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित प्राइमरी पाठशाल के करीब खड़ंजे पर पड़ा मिला।
सिर व सीने में लगी गोली
प्रमोद के सिर व सीने में गोली के निशान मिले हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना को लेकर पत्नी सरिता देवी ने गांव के ही विकास उर्फ विक्कू के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि विक्कू से प्रमोद की रंजिश थी, जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद की पत्नी की तहरीर पर विकास उर्फ विक्कू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
- उमाकांत दीपक, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें