हरगांव (सीतापुर)। बाल कटवाने के लिए मंगलवार को साइकिल से जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में गोली मार दी। घायल युवक को सीएचसी हरगांव से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हरगांव के परसेहरानाथ गांव निवासी बदलू का पुत्र रोहन (20) मंगलवार सुबह दस बजे बाल कटवाने के लिए साइकिल से हरगांव जा रहा था। परसेहरानाथ कबीरपुर मार्ग पर गांव के ही विपक्षी प्रेमप्रकाश, राहुल व सूरज ने रोहन पर फायरिंग कर दी। दाहिने हाथ व दाहिने पैर में गोली लगने से रोहन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
परिवारीजनों ने तत्काल उसे सीएचसी हरगांव पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने रोहन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रोहन के पिता बदलू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।