फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के साथ की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। एक ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के विरोध पर पति व ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में महिला ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति सोमवार को खेत काम करने गया था। महिला घर में अकेली थी। उसके ससुर मेड़ई लाल ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने पिटाई कर दी।
शाम को जब उसका पति खेत से लौटा तो महिला ने पूरी बात बताई। जिस पर उसके पति ने पिता की तरफदारी करते हुए पत्नी को ही मारा पीटा। इससे क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन घर वालों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद महिला ने मायके फोन कर सारी बात पिता को बताई। पिता के साथ थाने आयी महिला ने ससुर व पति के खिलाफ तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें