फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक जख्मी, विरोध में रोड जाम

Mon, 05 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे में बस व मोटर साइकिल की टक्कर में बाइक सवार सोमवार की सुबह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने जाम लगाकर मार्ग को अवैध तरीके से अवरुद्ध करने के आरोप में चार को नामजद करते हुए करीब 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाला निवासी ओमकार (40) पुत्र वीपति बाइक से चंदौली गांव में स्थित रिश्तेदारी जा रहा था। थानगांव थाना क्षेत्र में रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर चौका नदी पर बने पुल पर रेउसा की ओर से आ रही एक स्कूल बस ने घने कोहरे के कारण ओमकार की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ओमकार गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदौली गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थानगांव सूर्यबली पांडेय पुलिस बल के साथ मोके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


काफ ी जद्दोजहद के बीच दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया अवैध तरीके से मार्ग पर जाम लगाने के आरोप में शिवराम पुत्र लल्लू निवासी चंदौली, सैय्यद पुत्र मुन्ना निवासी अमेठियनपुरवा को गिरफ्तार करते हुए चार नामजद व करीब 70 लोगों के खिलाफ  गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें