फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाढ़ के पानी में उतरा युवक लापता, तलाश

Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासी मुनेंद्र कश्यप (28) बृहस्पतिवार रात बाढ़ के पानी में उतरने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस ने गोताखोर और नाव की मदद से मुनेंद्र की तलाश सरायन नदी में शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी रामदेवी के अनुसार सरायन नदी में बाढ़ आने के चलते उनके घर में भी पानी भर गया है। पूरा परिवार किराये के मकान में रह रहा है। मुनेंद्र रात में अपने पानी भरे घर में रखे सामान की जांच करने के लिए गए थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

मुनेंद्र की पत्नी नेहा के अनुसार वापस आते समय पानी में कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझ लिया। उन पर पत्थर फेंके और फायर भी हुई। उनसे बचने के लिए ही मुनेंद्र पानी में गोता लगाकर कहीं लापता हो गए। नेहा का आरोप है कि कुछ लोगों ने पत्थर मारते हुए वीडियो भी बनाया है, लेकिन उसे साझा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश ने बताया कि चोरी के आरोप में पत्थर फेंकने और फायरिंग की बात सही नहीं है। गुमशुदगी की तहरीर में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं है। सीओ विनय यादव ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है, अन्य आरोपों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें