फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क किनारे घायल मिले युवक की मौत, शरीर पर मिला छेद जैसा निशान

Wed, 09 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सोनू राज
विज्ञापन
हरगांव। झरेखापुर चौराहे के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की अस्पताल में मौत हो गई। युवक के कपड़े गीले थे और पेट के दाहिनी ओर छेद जैसा निशान मिला है। घटना को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

हरगांव क्षेत्र के पिछौरा गांव निवासी सोनू राज (27) सोमवार को घर से सीतापुर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात वह झरेखापुर चौराहे के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोनू के कपड़े गीले थे और पेट के दाहिनी ओर छेद जैसा निशान दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें