फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहर में मिले युवक की डूबने से हुई थी मौत

Tue, 17 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। शारदा सहायक में कार सहित मिले युवक की मौत डूबने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। युवक बुधवार से लापता था। रविवार रात को पुलिस को युवक का शव कार सहित नहर में मिला था। हादसे को लेकर पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है। वहीं, सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

नूरपुर गांव निवासी अकील (24) बिसवां मार्ग निवासी शाहिल नाग की कार चलाता था। बुधवार को अकील कार घर ले जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। उनका फोन भी लगातार बंद आ रहा था। कार स्वामी ने पुलिस को इस संबंध में पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कार की तलाश में जुटी थी।
रविवार देर रात पुलिस ने अकील का शव कार सहित सिहारूखेड़ा-बघाइन के बीच शारदा सहायक नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की डूबकर मौत की पुष्टि हुई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें