फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी से भैंस को निकालने में युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को गांव के बाहर नदी में घुसी भैंस को निकालने के प्रयास में किशोर सरयू में डूब गया। भैंस सुरक्षित निकलकर बाहर आ गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के बगस्ती निवासी कांग्रेस (17) गुरुवार को गांव के बाहर भैंस चराने गया था, जहां पर चरते हुए भैंस नदी में चली गई। काफी देर इंतजार करने के बाद भैंस नदी से बाहर नहीं निकली। इसको लेकर किशोर भैंस को नदी से निकालने के लिए सरयू में कूद गया। बताया जाता है कि भैंस को निकालने के प्रयास में उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह नदी में डूब गया।
भैंस तो नदी से बाहर निकलकर आ गई, लेकिन किशोर के बाहर नहीं आने पर परिवार के लोग तलाशते हुए नदी की ओर गए, जहां पर ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। तलाश के दौरान किशोर का शव नदी में उतराता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें