फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 02 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा (सीतापुर)। तंबौर इलाके की ग्राम पंचायत नरना के मजरा पकौरीपुरवा चुड़ईपुरवा गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मुन्नूलाल (38) की शनिवार को पत्नी से कहासुनी व मारपीट हो गई थी। उसके बाद शनिवार को वह बाजार गया। वहां से वह दो किलो मीट लेकर आया। उसने परिवार के साथ बैठकर खाना खाने के साथ ही विषाक्त पदार्थ का सेवन भी कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया। वहां पर दो दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। सीएचसी में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी।


थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि युवक की मौत एक मार्च को हुई थी। एक दिन शव घर पर ही रहा फिर उसकी पुत्री ने अपने घर के एक परिजन पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें