फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 08 Oct 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना के गेंधरिया पट्टी गांव निवासी युवक की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि युवक के तीन भाइयों ने मिलकर भूमि विवाद में मारपीट शुरू कर दी। बेहोशी की हालत में युवक को विषाक्त पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेमचंद्र (42) का अपने तीन भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि तीनों भाइयों ने मिलकर प्रेमचंद्र को पीटा। फिर बेहोशी की हालत में विषाक्त पदार्थ पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर प्रेमचंद्र के परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
परिजनों की मानें तो इलाज के दौरान भी प्रेमचंद्र ने विषाक्त पदार्थ पिलाने की बात कही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हुआ था। मामला फिलहाल तहसील में विचाराधीन था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें