फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आई लव बीएसपी की टीशर्ट पहन कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

Wed, 08 Oct 2025 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मायावती की महासंकल्प रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार शाम एक हजार वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ रवाना हुआ। कार्यकर्ता गले में नीला गमछा डालने के साथ नीली टोपी व आई लव बीएसपी की टीशर्ट पहने दिखे।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित कांशीराम पार्क में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर मायावती का संबोधन सुनने के लिए सिधौली, मिश्रिख, महोली, लहरपुर, बिसवां, महमूदाबाद व सदर विधानसभा क्षेत्र से करीब एक हजार वाहनों से जत्था रवाना हुआ। मिश्रिख क्षेत्र में हरदोई बॉर्डर से सटे गांवों में भी बसें भेजी गईं। इनमें नैमिष अटवां भट्ठे पर बस लगाकर कार्यकर्ताओं को बैठाया गया। भिठौली, कुआंमऊ मिश्रिख, भगवानपुर ,परसदा, बनियामऊ, हरिपालपुर, कल्ली जरिगवां, संदना, रालामुऊ व अन्य स्थानों पर वाहनों को भेजकर बसपा समर्थकों को बसों में बैठाया गया।
मिश्रिख बसपा प्रभारी अभिलाषा वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के लिए निकलीं। इस दौरान नीले झंडे लगी बसों में बैठे कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। पार्टी के कार्यकर्ता सुदर्शन भारतीय, सोमेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, जायसवाल भारतीय, राजेश कुमार आई लव बीएसपी की टी शर्ट पहनकर नारेबाजी करते हुए वाहनों में सवार होकर लखनऊ की ओर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें