फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। होली मिलकर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को हरगांव इलाके में बीती रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के रिक्खीपुरवा मजरा पिपराघूरी गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) साथी चंद्र कुमार के साथ बुधवार देर रात होली मिलकर बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी बीच जब यह लोग हरगांव थाना क्षेत्र में पिपरझला मार्ग पर नगरची के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर निकल गया।
बाइक सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी जख्मी हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें