फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम के हमले में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/रामकोट। शहर से सटे रामकोट इलाके के इस्माइलपुर गांव में रंजिश को लेकर एक दबंग ने देशी बम से हमला कर दिया। बम फटने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर भी बम की चपेट मेें आकर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। रामकोट थाना इलाके के इस्माइलपुर गांव निवासी पुनीत (22) व अजय के बीच रंजिश है। मंगलवार शाम दोनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास विवाद हो गया।
जिसके बाद दोनों गांव की ओर गए। देखते ही देखते अजय घर से देशी बम उठा लाया और उसने पुनीत पर हमला कर दिया। देशी बम तेज धमाके के साथ फटा। उसकी चपेट में आकर पुनीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चपेट में आकर हमलावर भी घायल हो गया। धमाके की आवाज से गांव दहल गया।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पुनीत की मौत हो गई। हमलावर को जख्मी हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। खबर पाकर सीओ सिटी, रामकोट पुलिस सहित फोर्स गांव पहुंची।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के बीच रंजिश थी।
घटना की वजह नहीं तलाश पा रही पुलिस
देशी बम मारकर हुई युवक की हत्या के कारणों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कुछ लोग रंजिश का मामला बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि दोनों के बीच लेनदेन का मामला था। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था। किसी लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से भी विवाद की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें