फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अल्ट्रासाउंड के दौरान युवक की मौत, शव गाड़ी में छिपाने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र के नहर चौराहे स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शनिवार रात करीब 25 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद सेंटर के कर्मचारियों ने शव को वहां से हटाकर गाड़ी में छिपा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

ग्राम इंदवल ग्रांट निवासी अंकित को एक निजी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा गया था। उसके साथ आए अजय मौर्या और रोहित ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान अंकित की मौत हो गई। इसके बाद शव को गाड़ी में छिपाए जाने का आरोप सामने आया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
रविवार को मृतक की बहन ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के कमलेश, रामपाल और कमलेश की पत्नी पर मामूली विवाद में अंकित के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। तहरीर के अनुसार, तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसे पीटा था। बहन का कहना है कि मारपीट के बाद ही अंकित की हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें