सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिधौली इलाके के मोहल्ला नरोत्तम नगर उत्तरी निवासी प्रवीन शुक्ला (26) बीती देर रात अपने साथी के साथ किसी काम के सिलसिले में बिसवां चौराहे पर गया था, जहां से देर रात वापस आते समय सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर सिधौली क्षेत्र में उसका दोस्त फोन पर बात करने लगा।
प्रवीन स्कूटी लेकर सड़क के किनोर खड़ा था। इस बीच मिश्रिख की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिधौली सीएचसी से रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन ट्रॉमा सेंटर लेकर जा रहे थे, इस बीच रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में केस दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।