फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 22 Mar 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। निमचेना गांव में शुक्रवार रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई। गांव के देवी मंदिर में भगवती माता का पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जनरेटर के जरिये रोशनी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

जनरेटर से जुड़ी बिजली से एक पाइप में अचानक करंट उतर आया। उसकी चपेट में आकर गांव के ही महेंद्र कुमार (38) गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें