फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दुबाई गांव में एक युवक नदी के निकले नाले में डूब गया। बुधवार को उसका शव नाले में उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम देवपालपुर निवासी कन्हैयालाल (30) पुत्र मुन्नालाल मंगलवार शाम नाला पार कर पड़ोसी गांव दुबाई में ताजिये देखने गया था। देर शाम ताजिये दफन होने के बाद कन्हैया लाल अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

इस बीच दुबाई गांव के बाहर शारदा नदी का नाला पार करते वक्त वह डूब गया। घर न लौटने पर परिवारीजनों ने रात में उसकी तलाश शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला।
बुधवार को कन्हैयालाल का शव नाले में उतराता देख ग्रामीणों ने परिवारीजन को सूचना दी। इस पर परिवारीजन शव नाले से निकालकर घर ले गए और पुलिस सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर जाकर परिवारीजन की मांग पर शव का पंचनामा कर परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें