फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कमलापुर में हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। - संवाद 
विज्ञापन
कमलापुर। क्षेत्र के बड़ही खेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार भोर बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इस वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लखनऊ कमिश्नरेट के बख्शी का तालाब निवासी जाहिद अली (45) शुक्रवार भोर किसी काम से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस को बाइक हाईवे के किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। शव कुछ दूरी पर पड़ा मिला।

आशंका है कि शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। इंस्पेक्टर इतुल चौधरी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें