फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दूध के टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 17 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कुतुबनगर मार्ग पर दरोगापुरवा के पास मंगलवार को बाइक सवार युवक दूध के एक टैंकर से टकरा गया। हादसे में उसकी माैत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिसावां के कुतुबनगर निवासी योगेंद्र (33) बाइक से मिश्रिख गए थे। लौटते समय गांव के पास दूध के एक टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं था। कोहरा अधिक होने बाद भी टैंकर तेज रफ्तार में था।
टक्कर लगने के बाद योगेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मिश्रिख लाया गया। वहां चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक भाग गया। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से होटल से करते थे परिवार का भरण पोषण
परिजनों के अनुसार योगेंद्र का एक छोटा सा होटल है। इसके अलावा वह कुतुबनगर में क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक के साथ सहयोगी के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें