फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक मौत

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। कंबाइन मशीन से उतरते समय एक युवक अचानक बेहोश हो गया। आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महमूदाबाद के आलमपुर गांव निवासी संदीप (30) खेती करता था। आसपास के गांव में गेहूं काटने भी जाता था। इन दिनों वह गांव निवासी हरजीत सिंह की कंबाइन मशीन पर गेहूं की कटाई करता था। बुधवार को संदीप हरजीत के साथ भगौतीपुर के पास गेहूं की कटाई के लिए गया था। यहां गेहूं की कटाई के बाद दोनों लौट रहे थे।
तभी भगौतीपुर से रामपुर मथुरा जाने वाली सड़क पर हरजीत ने मशीन रोक दी। इसी दौरान संदीप मशीन से उतरने लगा और अचानक बेसुध हो गया। हरजीत उसे लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामअवध चौहान ने बताया कि अभी किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें