बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में लस्सी पीने आए दंपती को दबंगों ने पीट दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हिमांशु मिश्रा अपनी पत्नी के साथ बुधवार शाम लस्सी पीने के लिए मोहल्ला मिस्टरगंज स्थित एक दुकान पर गया था। वहां पहले से मौजूद जसप्रीत रंधावा व दो अन्य लोग आपस में गाली-गलौज करने लगे। हिमांशु ने विरोध किया तो आरोपी जसप्रीत व उसके साथी नाराज हो गए। आरोपियों ने दंपती को लाठी-डंडों से पीट दिया।
घायलावस्था में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।