सीतापुर। एसपी कार्यालय के सामने आटो सेल्स के एक कर्मचारी की दबंगों ने दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पिटाई की। पिटाई करने वाला आरोपी भी इसी एजेंसी में काम करता है। शहर कोतवाली इलाके के तरीनपुर निवासी आयुष श्रीवास्वत (25) पुत्र मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह आटो सेल्स एजेंसी में फाइनेंस का काम करता है।
उसने बताया कि काम करने वाले हुसैनगंज निवासी छोटे के पास गया था। वहां छोटू ने अपने कई साथियों को बुलाकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। घटना को लेकर चर्चा है कि फायरिंग भी हुई है, लेकिन आयुष ने जो तहरीर दी है, उसमें ऐसा कोई आरोप नहीं है। उसने महज मारपीट व गाली गलौच की बात कही है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मारपीट का मामला आया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।