फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, प्रधानपति पर आरोप

Tue, 23 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। खेत से जुड़ा विवाद निपटाने के लिए पहुंचे खटकरी खुर्द गांव निवासी ओमकार (30) पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने प्रधानपति की साठगांठ से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि आरोपी महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी परिजन ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी ओमकार को रविवार देर रात पुराने मित्र व देवगनपुर गांव की प्रधान नीलम के पति महेश घर से बुलाकर साथ ले गए थे। परिजनों के अनुसार दोनों दामोदरपुर गांव में किसी खेत के विवाद को सुलझाने गए थे। इसी बीच महेश और ओमकार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महेश ने ओमकार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद महेश उन्हें मरणासन्न हालत में खेत में ही छोड़कर भाग निकले। होश आने पर ओमकार किसी तरह सोमवार भोर में घर पहुंचे। परिजन ओमकार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें