फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चीनी मांझे के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर पुलिस ने चीनी मांझे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी झोले में रखकर चोरी से चीनी मांझा बेचता था। कमलापुर थाने के उपनिरीक्षक रामविशाल सिंह के अनुसार शनिवार को वह कस्बे में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने गवहिया निवासी जियाउद्दीन को चीनी मांझा बेचते हुए कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास थैले में 30 लक्षी मांझा व दो चरखी बरामद हु़ई। बिक्री का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। उसके पास 240 रुपये भी बरामद हुए, जो उसे वापस कर दिए गए। आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया कि चीनी मांझा बेचने के मामले में जिले में यह पहली गिरफ्तारी है।

नीले रंग के थैले में रखा था मांझा
पुलिस के अनुसार आरोपी मांझे को नीले रंग के थैले में रखकर एक फुटवियर की दुकान के सामने बेच रहा था। झोले में अलग-अलग रंग के मांझे की लक्षी रखी थी। इसमें हरा, नीला, सफेद, नारंगी रंग शामिल है। दोनों चरखियों पर भी मांझा लिपटा हुआ था।
विज्ञापन


बिक्री से मिलता है अच्छा मुनाफा
आरोपी ने बताया कि वह गली-मोहल्लों में पतंग उड़ाने वाले बच्चों के साथ ही पतंगबाजों को मांझा बेचकर आजीविका चलाता है। इस मांझे को बेचने पर अधिक मुनाफा मिलता है। साथ ही यह जल्दी कमजोर भी नहीं होता, इसलिए इसकी मांग भी ज्यादा है। पुलिस आरोपी को मांझा सप्लाई करने वालों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें