फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोरौना पड़ाव स्थल पर दुरुस्त कराएं सभी व्यवस्थाएं

Sun, 15 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी ने रविवार को 84 कोसी परिक्रमा के पहले पड़ाव कोरौना व दधीचि कुंड का निरीक्षण किया। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने कोरौना पड़ाव स्थल पर तैयारियां परखीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय, जलपान आदि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मेले में पूछताछ केंद्र, स्वास्थ्य आदि संबंधी स्टाल लगाए जाएं। मेला अधिकारी जनार्दन व एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हों, इसके पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराएं। पटरियों व झाड़ियों की सफाई कराई जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर विद्युत तारों को सही कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी मिश्रिख-नैमिषारण्य को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी यूनिफाॅर्म में रहें।
अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम ने दधीचि कुंड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कुंड में भरे पानी को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि कुंड के आसपास निरंतर साफ-सफाई कराते रहें, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव, मेला अधिकारी जनार्दन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें