फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार हुआ युवक, 16 लोग हिरासत में

Sat, 06 Jun 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मिश्रिख में धर्मांतरण के आरोपी सुरेंद्र को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी। - संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रिख। इलाके के मोहल्ला थोक में शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के प्रयास से धर्मांतरण कराने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ। सूचना पर पुलिस टीम ने एक मकान से मुख्य आरोपी व 16 अन्य लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि जांच के बाद आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 16 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीम को मौके से भारी मात्रा में धर्म प्रचार सामग्री भी मिली है। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया कि उनको काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि मोहल्ले में ईसाई मिशनरी की ओर से धर्मांतरण का काम हो रहा है। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ता शशांक मिश्र ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को थोक मोहल्ले के एक मकान में चल रही प्रार्थनासभा से सुरेंद्र नामक युवक के साथ ही 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से धर्म प्रचार की किताबें, बाईबल, मोमबत्ती आदि सामान बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र तीन साल से थोक मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। वह गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर रुपये आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराता था।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र ही मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए अन्य लोगों ने बताया कि वह सुरेंद्र के बुलाने पर आए थे। उनका धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं है। इस वजह से हिरासत में लिए गए सभी 16 लोगों को फिलहाल छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बीमारी से निजात के लिए प्रार्थना सभा में पहुंचे थे लोग
सीतापुर। विकास हिंदू ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत का प्रयास किया था। इसमें सामने आया कि 90 प्रतिशत लोग बीमारी से निजात पाने के लिए आए थे। प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए अटरिया व मिश्रिख क्षेत्र के गुड्डू, रामकुमार, प्रदीप आदि आए थे। एक युवक ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में दर्द है। दूसरे युवक ने बताया कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया था, इसलिए वह प्रार्थना सभा में आए थे। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र कुमार खुद को पादरी बताता था। वह यह दावा भी करता था कि ईसाई होने से सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। संगठन की ओर से पूर्व में भी धर्मांतरण के कई मामलों का खुलासा किया गया है। इसको लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को धमकी भी मिल चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें