लहरपुर। नगर के शेख टोला स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद के आवास पर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश्वर रस्तोगी ने नौ जून को व्यापार मंडल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान केसरीगंज इकाई के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया।
मिसबाहुद्दीन अंसारी, पुत्तन कपूर, इकरामुल हसन व राजेश्वर रस्तोगी को संरक्षक मनोनीत किया गया। रियाज अहमद को दोबारा नगर अध्यक्ष और हरीश रस्तोगी को दोबारा महामंत्री मनोनीत किया गया। विशाल कपूर को उप महामंत्री व ओमकार जायसवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जावेद अंसारी, निहाल कुरैशी, हाशिम अंसारी, दीपक रस्तोगी व सियाराम जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मुस्तकीम अंसारी, सरोज जायसवाल एवं रजीउद्दीन को ऑडिटर नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के रूप में उस्मान खान, शरीफ, सगीर अहमद तथा रफीउद्दीन व मिंटू मंसूरी को मनोनीत किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद व महामंत्री हरीश रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। (संवाद)