बिसवां। एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पिता के अनुसार बीती दो जून की सुबह करीब दो बजे बेलदारीटोला निवासी युवक उनके घर में घुस आया।
आरोपी युवक ने 15 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। पुत्री के चिल्लाने पर पूरा परिवार जाग गया। शोर सुनकर आरोपी गालियां देते हुए मौके से भाग निकला। पिता ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी के हाथ में चाकू भी था। पिता ने बताया कि युवक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, हाल ही में वह जेल से छूटकर आया है। पिता का आरोप है कि वह लगातार उनकी पुत्री के पीछे पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।