पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार अपनी बहन के घर जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदोई के थाना बेनीगंज के बदौली निवासी महेंद्र (22) क्षेत्र के बक्सापुर में अपनी बहन के घर जा रहा था। रविवार शाम चार बजे क्षेत्र के गुरसंडा-ढखिया मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ओमवीर सिंह चौहान ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।