फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाद में छोटे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या

Wed, 28 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। इलाके के लक्ष्मनपुर गांव में विवाद के बाद युवक ने बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार को हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी विजय व इंद्रपाल सगे भाई हैं। दोनों में 24 जनवरी को घर के सामने पड़े खाली स्थान पर कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर विजय ने गुस्से में पास में पड़ी ईंट अपने भाई इंद्रपाल (65) के सिर पर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाइयों में पेड़ के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद घायल को परिजनों ने सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान इंद्रपाल की मौत हो गई। आरोपी के मौके से भाग जाने पर उसकी तलाश शुरू हो गई।

सीओ कपूर कुमार ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को लक्षिमनपुर मोड़ के पास से आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें