फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, गले में बंधी थी रस्सी

Mon, 06 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के बगहिया पुल के पास स्थित बाग में एक युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। सिधौली के रामनगर मजरा आसोधन गांव निवासी हरिकिशन ने उसकी पहचान अपने पुत्र रोहित (22) के रूप में की। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक के गले में जो रस्सी बंधी थी, उसका दूसरा सिरा आम के पेड़ से बंधा था। आसपास की स्थिति और जमीन पर मिले खुरचने के निशानों के आधार पर आशंका जताई गई कि फंदे पर लटकने के दौरान रस्सी टूट गई होगी।
पिता के अनुसार रोहित कमलापुर चीनी मिल के पास स्थित एक धर्मकांटा पर काम करते थे। करीब एक माह पूर्व धर्मकांटा पर किसी व्यक्ति से उनका विवाद हुआ था। शुक्रवार रात रोहित काम करने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। इसके बाद रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने घटना को संदिग्ध माना है। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन के विवाद में मारपीट, पांच जख्मी
रेउसा। थानगांव इलाके में रविवार को जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। ग्राम पंचायत राजपुर क्योटना के मजरा मंगलपुरवा निवासी बिहारी लाल मिश्र का गांव के ही चंद्रप्रकाश से जमीन का विवाद है। मामला दीवानी कोर्ट में विचाराधीन है। बिहारी के अनुसार रविवार को चंद्र प्रकाश अपने साथियों के साथ विवादित जमीन पर छप्पर चढ़ाने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। बिहारी पक्ष से पिंकी देवी, सुनील, सोनू व मोनू आदि जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से चंद्र प्रकाश जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि जख्मी लोगो का मेडिकल परीक्षण कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें