फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकान के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, बिस्तर में खून से लथपथ मिली लाश; पुलिस कर रही जांच

Sun, 15 Dec 2024 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

दुकान के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी लाश बिस्तर में खून से लथपथ मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शनिवार देर रात दुकानों के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ लाश देखकर घरवाले चीख उठे। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।    

विज्ञापन


घटना सदरपुर थाना क्षेत्र के घरथरी चौराहे के पास की है। यहां पर थाना क्षेत्र के ही पट्टीपुरवा धरमपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (35) की दुकानें बनी हैं। वह दुकानों के बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह वह नहीं जगे तो आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा। 

पुलिस कर रही जांच

लोगों ने आरिफ को जगाने के लिए रजाई हटाई तो वह खून से लथपथ था। देखकर लोगों के होश उड़ गए। घरवालों और पुलिस को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें