फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस बैरियर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। तेज रफ्तार बाइक शनिवार को अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर रखे पुलिस बैरियर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया। हालांकि लखनऊ पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

देवरिया गांव निवासी सोनपाल (28) बाइक से शनिवार को किसी निजी कार्य से गोपामऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भकुरहा पुल के पास स्थित पुलिस पिकेट के नजदीक पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर रखे पुलिस बैरियर में जा टकराई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें