फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली

Wed, 06 Nov 2024 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
वारदात के बाद घर में जमा भीड़।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। अढौरा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजनों ने युवक के दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अढौरा गांव के बाहर मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव के ही सतीश (40) के पेट में गोली लगी थी। वह जमीन पर पड़ा तड़प रहा था।
सतीश के पुत्र अरुण के मुताबिक मंगलवार देर शाम गांव का ही एक युवक उनके पिता को घर से बुलाकर अपने घर ले गया, जहां पर आरोपी ने उन्हें शराब पिलाई। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर गोली मार दी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आरोपी पिता का दोस्त है। दोनों में कोई रंजिश भी नहीं है। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें