फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर में सो रहे युवक की हत्या

Thu, 01 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। मनिकापुर गांव निवासी संदीप रावत (30) का शव बुधवार को घर के पास स्थित तालाब के पास पड़ा मिला। संदीप के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर उनकी मां ने चचेरे भाई गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संदीप मंगलवार रात अपनी मां रामदेवी के साथ घर में चारपाई पर सोए थे। बुधवार सुबह जब रामदेवी उठीं तो उन्होंने देखा कि संदीप नदारद है, चारपाई पर खून पड़ा था। तलाश करने पर संदीप का शव गांव के पास स्थित तालाब में पाया गया।

पुलिस ने पाया कि शव के सिर आदि पर कई चोटों के निशान हैं। जांच में पता चला कि संदीप का मंगलवार रात गांव निवासी अपने चचेरे भाई गुड्डू रावत से नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के बाद गुड्डू ने सोते समय किसी हथियार से पीटकर संदीप की हत्या कर दी। इसके बाद तालाब में शव फेंककर गुड्डू भाग गया।
विज्ञापन


मौके पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने भी जाकर जांच की। सीओ ने बताया किआरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ है।


पिता की हो चुकी है मौत, छोड़ चुकी थी पत्नी
ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पहले संदीप को छोड़कर पत्नी बेटी के साथ मायके चली गई थी। तब से वह अपनी मां के साथ घर में अकेले रहते थे। संदीप के पिता ने काफी समय पहले आत्महत्या कर ली थी। संदीप के पास खेती के लिए जमीन नहीं है, वह मजदूरी करके अपना और अपनी मां का भरण-पोषण करते थे। उनका एक भाई गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। जानकारी मिलने के बाद वह गुजरात से सीतापुर के लिए रवाना हो गया है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 16 चोटों का जिक्र
सीतापुर। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर करीब 16 से अधिक चोट के निशान का जिक्र है। इससे प्रतीत होता है कि निर्ममता से हत्या की गई है। चोटों के निशान सिर, कान, पीठ व शरीर के अन्य अंगाें पर पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें