फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मधुमक्खी पालन केंद्र से युवक लापता, भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज; पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 18 Feb 2025 08:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मधुमक्खी पालन केंद्र से युवक लापता हो गया। उसके भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मधुमक्खी पालन का करने आया युवक लापता हो गया। वह हमीरपुर जिले से भाई के साथ आया था। भाई ने थाने में तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर सेठ गांव का है। मूल रूप से हमीरपुर के सिरापुर निवासी क्रांतिवीर (19) उर्फ कमतू पुत्र अनार सिंह अपने भाई पवन कुमार के साथ मधुमक्खी पालन करने के लिए आया था। क्रांतिवीर मधुमक्खी पालन केंद्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। 

भाई पवन ने काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारों से भी जानकारी की। थक हारकर पवन ने थाने में तहरीर दी। एसएसआई सुशील सिंह ने बताया कि लापता युवक के भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें