फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक मेले में नृत्य कार्यक्रम के दौरान युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। चर्चा है कि युवक को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के भिठौली गांव निवासी कमलेश यादव (38) पुत्र फकीरेलाल रविवार की रात पड़ोस के ही इस्लामनगर गांव में चल रहे नृत्य कार्यक्रम को देखने गया था। वहीं पर देर रात उसको संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वहां अफरातफरी व भगदड़ मच गई।
उसे गंभीर हालात में सीएचसी लाया गया। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर चर्चा है कि युवक को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास तमंचा था। उसका तमंचा स्वयं चल गया, जिससे उसको गोली लग गई। इस मामले में न ही किसी ने तहरीर दी और न ही मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग नहीं हुई। युवक नौटंकी देखने गया था। वह शराब के नशे में था और उसने कमर में देशी असलहा लगा रखा था। उसके तमंचे से खुद ही गोली चल गई। इससे वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह चौहान, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें