फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु से आया युवक कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां/सीतापुर। पिसावां इलाके में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। इस बार यह वायरस बेंगलुरु से जनपद पहुंचा है। बेंगलुरु में नौकरी कर रहा युवक संक्रमित होकर घर लौटा। झांसी में जांच के बाद वहां की टीम ने सीतापुर को सूचना दी। युवक को आइसोलेट करके उसके 20 परिजनों की जांच की गई।
विज्ञापन

इलाके का मोहरनिया निवासी एक युवक बेंगलुरु में नौकरी कर रहा था। वह अपने घर आने के लिए सीतापुर निकला था। झांसी में उसने कोरोना की जांच कराई। जांच के बाद युवक वहां पर नहीं रुका और सीधे अपने घर पिसावां पहुंच गया। इस दौरान युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। झांसी में हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद झांसी के स्वास्थ्य विभाग ने जिले को सूचना दी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सर्वेश ने बताया कि सूचना मिलते ही मोहरनिया गांव में टीम भेजकर युवक के परिजन व संपर्क में आए 20 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव युवक को घर में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें