फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में बेहोश मिला युवक

Sun, 15 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव निवासी कुलदीप त्रिवेदी रविवार को संदिग्ध हालात में खून से लथपथ खेत में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया है।परिजनों ने अनुसार कुलदीप शनिवार को चावल देने अपनी ससुराल गए थे। उनके घर न लौटने पर परिवार और ससुराल के लोग तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को घर से करीब 300 मीटर दूर उन्हीं के खेत में कुलदीप मुंह के बल पड़े मिले। परिजनों के अनुसार कुलदीप की 12 बिस्वा जमीन उनके भाइयों ने वर्षों पूर्व अपनी मां से कथित तौर पर फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ली थी। कुलदीप ने निचली अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था।
बताया कि कोर्ट ने कुलदीप के पक्ष में फैसला सुनाया था, क्योंकि अन्य लोग बैनामे का पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाए थे। फैसले के बावजूद कुलदीप को अपनी जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही थी। थानाध्यक्ष थानगांव विमल गौतम ने बताया कि यह घटना जमीन के विवाद से जुड़ी है। आरोपियों में से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल के बयानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें