फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
टावर से उतारे गए युवक को पकड़े सिपाही।
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के केदारपुर गांव में बुधवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब आठ घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक किसी तरह टावर से नीचे उतरा। इससे पहले भी युवक पेड़ और टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। ग्रामीण उसे मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं।
विज्ञापन


केदारपुर गांव निवासी अनिल कुमार (36) बुधवार सुबह करीब 7 बजे अचानक गांव में लगे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। उसने शोर मचाया और हंगामा किया। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। काफी देर तक ग्रामीणों के समझाने पर जब वह नहीं माना तो सूचना पुलिस को दी गई। एसडीएम बीके सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव व चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे।
प्रशासन ने युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक शाम करीब 4 बजे नीचे उतरा। सुरक्षा की दृष्टि से टावर के चारों ओर जाल लगाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी युवक बरगद के पेड़ और गांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। वह करीब आठ घंटे तक टावर पर बैठा रहा। युवक के नीचे उतरने के बाद सभी ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें