फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लोहे की रॉड से पीटकर युवक को मार डाला

Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के रीछिन गांव में रविवार रात शराब की दुकान के पास हुए मामूली विवाद में युवक की लोहे की राॅड से पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रीछिन निवासी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा के अनुसार रविवार शाम उनके पुत्र ध्यानचंद्र मिश्रा (25) को लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली मोहल्ला रामनगर निवासी रूपेश घर से अपने साथ लेकर गया था। देर रात करीब साढ़े नौ बजे गांव स्थित शराब की दुकान पर ध्यानचंद्र और रूपेश के बीच कहासुनी की सूचना अवधेश को मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि रूपेश के साथ रीछिन निवासी रजनीश और तौलेराम के साथ दो अज्ञात लोग उनके पुत्र को बुरी तरह से पीट रहे थे। रजनीश ने लोहे की रॉड से ध्यानचंद्र के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन

अवधेश ने अपने भतीजों अर्पित व अमित को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। परिजनों के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग निकले।। घायल ध्यानचंद्र को सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी। तनाव तो देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें