खैराबाद थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवती झुलस गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से थाना क्षेत्र ग्राम टिकरिया निवासी जमील की पुत्री शफीकुन (30) बुरी तरह से झुलस गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शफीकुन की हालत नाजुक बताई जा रही है।