फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आंनदी देवी कॉलेज में 10 मई को होगा योग डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप

Thu, 07 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सीतापुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को महावीर पार्क में हुई। इस दौरान 10 मई 2026 को आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर नैपालापुर में होने वाली डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई। डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि जिला योग चैंपियनशिप में नौ वर्ष से अधिकतम 55 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं ओपन कैटेगरी के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है। जिला चैंपियनशिप में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए होगा।
डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के बाद में योगा ट्रेनर की भी एक डिस्ट्रिक्ट लेवल की ट्रेनिंग कराई जाएगी। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष शिवपाल सिंह बघेल जी, सयुंक्त सचिव दीप कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा, आईटी कोऑर्डिनेटर आरके अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर संघ प्रिय गौतम, योगाचार्य रामसनेही, एसके भारद्वाज, मधु शर्मा, प्रशांत मिश्र आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें