फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अब घने कोहरे में दुर्घटनाएं रोकेंगी येलो ब्लिंक लाइट

Sat, 22 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए शहर में येलो ब्लिंक लाइट लगाई गईं हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 11 स्थानों को चुना है। शुक्रवार को यातायात निरीक्षक फरीद अहमद की उपस्थिति में येलो ब्लिंक लाइट का पुलिस लाइन में ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि घने कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती है। इस वजह से पहले चरण में शहर के इंट्री प्वाइंट के साथ तीव्र मोड़, ब्रिज व अन्य चुनिंदा 11 स्थानों पर येलो ब्लिंक लाइट को लगाया जाएगा।

यह लाइट एक पोल के सहारे चिह्नित जगह पर स्थापित की जाएगी। चार्जिंग के लिए सोलर पैनल लाइट के ऊपर लगेगा। यह लगातार ब्लिंक होती रहेगी, जिससे वाहन चालकों को ब्लिंक लाइट के स्थान पर सावधान रहने का संकेत मिलेगा। यह कवायद सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें