फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गांवों में रात को गश्त कर रहे वनकर्मी

Mon, 07 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम रावल अदेसर व भदफर के डिगरी गांव में जंगली जानवर के हमले के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग की टीम ने शनिवार रात व रविवार को इन दोनों गांवों में कॉम्बिंग की। साथ ही ग्रामीणों को सचेत रहने को कहा।
विज्ञापन

रावल अदेसर व ग्राम डिंगरी में अज्ञात जंगली जानवर द्वारा गोवंशों का शिकार किए जाने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रेंज के अंतर्गत ग्राम भदफर, मझरी कारिंदा, मझरी पासिंग, बेलवा डिगुरा, डिगरी सुंदर, मझरीन रमुवापुर आदि गांवों में गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर के खतरे को लेकर क्षेत्र के गांवों में वन विभाग की तीन टीमों द्वारा लागातार काॅम्बिंग की जा रही है। ग्रामीणों को खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

लखीमपुर बार्डर के पास वनरोज का किया शिकार
भदफर चौकी के तहत ग्राम डिगरी में शुक्रवार रात जंगली जानवर ने गाय के बछड़े का शिकार किया। इसके बाद वहां से करीब दो किलोमीटर दूर पड़ोसी जनपद लखीमपुर की सीमा के ग्राम नकहा क्षेत्र के रुखिया गांव में भी जंगली जानवर द्वारा एक वनरोज का शिकार किया गया, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें